घाटी में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 2 की मौत

श्रीनगर। कश्मीर में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में शनिवार को दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इस मौत के बाद घाटी में जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई। बताया जा रहा है कि घाटी में काम कर रहे डॉक्‍टर फिलहाल 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वो घर भी नहीं जा रहे हैं। protesters killed kashmir

protesters in kashmir
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सैयद अहमद शेख को शोपियां में उस वक्त आंसू गैस का गोला लगा जब सुरक्षा बल के कर्मी पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं दूसरी मौत बोटेनगू में यावर भट की पैलेट गन की गोलियों से हुई। इलाके में धारा-144 लगा दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में कई और लोग जख्मी हुए हैं। बडगाम जिले में भी संघर्ष की घटनाएं हुई हैं। यहां कम से कम एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि घाटी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

protesters killed kashmir

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *