ओडिशा में नक्सलियों के साथ फायरिंग में 5 की मौत

कंधमाला ।  नक्सलियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच हुई गोलीबारी में 5 आम लोगों की जान चली गयी। मुठभेड़ उड़ीसा के कंधमाल जिले के गुमुदुमहा गांव में हुयी। मरने वालों में दो महिलायें भी शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे।
naxal

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। पुलिस के मुताबिक रात के समय कुर्तकगढ़ मालापंगा के जंगलों में गश्त कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान आटा रिक्शा से जा रहे दस ग्रामीण फायरिंग की चपेट में आ गये। घटना के वक्त तेज बारिश हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *