एग्जिट पोल से कांग्रेस ने की किनाराकशी

कांग्रेस पार्टी ने एग्जिट पोल की टेलीविजन डिबेट से किनारा करते हुए कहा है कि उसे टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना है। कांग्रेस के इस फैसले को गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष की हार से जोड़ा है।

एग्जिट पोल से कांग्रेस ने की किनाराकशी

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के मुताबिक़ कांग्रेस टीआरपी के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। आगे वह कहते हैं कि मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। उनके अनुसार जब 4 जून को नतीजे सबके सामने होंगे तब कांग्रेस पार्टी टीवी डिबेट्स में शामिल होगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के इस फैसले पर टिप्पणी की है कि नतीजों से पहले ही विपक्ष ने हार मान ली है। दूसरी तरफ तंज कसते हुए गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि एग्जिट पोल में कांग्रेस की बड़ी हार होगी, इसलिए वह मीडिया का सामना नहीं कर सकते हैं।


शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि उनकी पार्टी सातवें चरण की वोटिंग के बाद टीवी पर आने वाले एग्जिट पोल की बहस में हिस्सा नहीं लेगी। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस रिजल्ट से पहले अटकलों में शामिल नहीं होना चाहती।


अमित शाह ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को डटकर हार का सामना करना चाहिए, आत्मचिंतन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। अमित शाह के मुताबिक़ काफी समय से कांग्रेस पार्टी डिनायल मोड में ही है। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपना बहुमत आने का जमकर प्रचार किया, लेकिन अब उनको भी स्थिति मालूम है कि कल के मतदान के बाद एक्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है।

एग्जिट पोल से कांग्रेस ने की किनाराकशी

कांग्रेस की हार की दलील देते हुए अमित शाह का कहना है कि हर बार कांग्रेस एक्जिट पोल में हिस्सा लेती है, लेकिन इस बार हार को बयान न कर पाने की स्थिति में वो इसका बहिष्कार कर रही है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में आज पहली जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। लोकसभा 542 सीटों के लिए एक से छठे फेज तक होने वाले मतदान में 485 सीटों पर वोट डाला जा चुका है।

बताते चलें कि गुजरात में सूरत की भाजपा सीट के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में 542 सीटों पर ही मतदान हो रहा है। आज शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद से अलग-अलग टीवी चैनलों पर एग्जिल पोल दिखाए जाएंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *