पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न

केंद्र सरकार ने भारत रत्न के लिए तीन नामों का एलान किया है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह तथा वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं। ये जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की है।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न

किसानों के संघर्ष और आपातकाल में डटकर खड़े रहने वाले चौधरी चरण सिंह जी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- “हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

देश की समृद्धि और विकास के लिए एक ठोस नींव रखने वाले तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले और भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न देने की घोषणा देते हुए प्रधनमंत्री ने लिखा- ”विदेश नीति, भाषा और शिक्षा क्षेत्रों में उनका योगदान एक ऐसे नेता के रूप में उनकी बहुमुखी विरासत को रेखांकित करता है, जिन्होंने न केवल महत्वपूर्ण परिवर्तनों के माध्यम से भारत को आगे बढ़ाया बल्कि इसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को भी समृद्ध किया।”

वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है।

आगे प्रधानमंत्री लिखते हैं कि, उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयत्न किए।

डॉ. स्वामीनाथन ने एक अन्वेषक और संरक्षक के रूप में उन्होंने छात्रों के बीच सीखने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम का विवरण भी किया। इसके अलावा उनके दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा भारतीय कृषि को बदलने तथा देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित करने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *