सोमालिया के पास हाइजैक शिप पर मौजूद हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम का मालवाहक जहाज सोमालिया तट पर हाईजैक हो गया है। पिछले दिन हाईजैक होने वाले इस जहाज में 15 भारतीय क्रू मेंबर भी शामिल हैं। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है।

सोमालिया के पास हाइजैक शिप पर मौजूद हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर

हाईजैक के बाद से भारतीय सेना इस जहाज पर कड़ी निगरानी रख रही है। इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किये जाने की खबर है।

सोमालिया के तट के समीप अगवा होने वाले इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। क्रू मेंबर के साथ संबंध स्थापित कर लिया गया है और जहाज में मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

भारतीय नौसेना ने हाइजैक होने की सूचना मिलते ही पोज़िशन ले ली है। स्थिति का सामना करने के लिए नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई हाईजैक किये गए जहाज की तरफ भेज दिया है। भारतीय नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिलने वालो जानकारी के मुताबिक सोमालिया के तट के समीप अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। जहाज़ में मौजूद क्रू मेंबर के साथ सम्बन्ध स्थापित कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं।

जहाज के हाईजैक होने की घटना 4 जनवरी की है, लेकिन इसकी खबर आज सामने आई है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा ये जहाज 11 जनवरी को अपने गंतव्य पर पहुंचने वाला था।

भारतीय नौसेना से मिली जानकारी से पता चलता है कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इस सन्देश में कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे। पूरे मामले पर नेवी का कहना है कि वह मामले पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *