‘किलर सूप’ के ट्रेलर में डबल रोल में नज़र आएंगे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन की ‘किलर सूप’ 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी कई भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।

'किलर सूप'  के ट्रेलर में डबल रोल में नज़र आएंगे मनोज बाजपेयी

फिल्म ‘किलर सूप’ का ट्रेलर एक महत्वाकांक्षी शेफ स्वाति शेट्टी के सूप के गिर्द घूमता नज़र आता है। स्वाति चाहती है कि दुनिया उसके पाया सूप का आनंद ले। ट्रेलर में सस्पेंस के साथ कॉमेडी की भी झलक देखने को मिलती है।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी ‘किलर सूप’ एक क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, नासिर, सयाजी शिंदे, लाल, अंबुथासन, अनुला नावलेकर और कानी कुसरुति ने मुख्य भूमिका निभाई है।

 

ट्रेलर की शुरुआत घायल मनोज बाजपेयी के किरदार के साथ होती है जहाँ बैक ग्राउंड में ‘तू ही रे…’ गाना बज रहा है। स्वाति, हत्या करने और अपने पति की जगह उसके प्रेमी को लेने की योजना बनाती है, जो बिल्कुल वैसा ही नज़र आता है। फिर लगातार सीन बदलते जाते हैं और कभी मिस्ट्री या कभी कॉमेडी का माहौल बनता चला जाता है।

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी अपने करियर में पहली बार दोहरी भूमिका निभाते दिखेंगे। दोनों किरदार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। चेतना कौशिक और हनी त्रेहन द्वारा निर्मित ‘किलर सूप’ 11 जनवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *