अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता के नाम किया अपना जुहू वाला बंगला

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को जुहू स्थित आलीशान बंगला ‘प्रतीक्षा’ उपहार में दे दिया है।

अमिताभ बच्चन ने बेटी श्वेता के नाम किया अपना जुहू वाला बंगला

अमिताभ और जया के इस फैसले की सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बच्चन परिवार ने उपहार कार्यों के लिए कुल 50.65 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। जानकारी के अनुसार इस समय बंगले का बाजार मूल्य 50.63 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

ये बंगला 9,585 स्क्वायर फिट में बना है। इस संपत्ति के मालिक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन संयुक्त रूप से है जबकि एक अन्य संपत्ति, जिसके अमिताभ अकेले मालिक हैं, वह 7,255 वर्ग फुट में फैली है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘गणपत’ में महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास फिल्म ‘सेक्शन 84’ और प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ भी लाइन में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *