शूटर जीतू राई को अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रियो ओलम्पिक खेल-2016 में हिस्सा लेने वाली शूटर जीतू राई को सम्मानित किया। उन्हें 10 लाख रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। जीतू राई वर्तमान में 11वीं गोरखा रेजीमेंट लखनऊ में कार्यरत हैं।

Jetu Rai

इस मौके पर मध्य कमान के जीओसी मेजर जनरल विनोद शर्मा एवं सांसद डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना देते हुए कहा कि जीतू राई ने अपनी प्रतिभा की बदौलत विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक प्राप्त किए हैं। अभी इनकी उम्र कम है, इसलिए भविष्य में सम्पन्न होने वाले ओलम्पिक सहित अन्य प्रतियोगिताओं में निश्चित रूप से पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करेंगे। गौरलतलब है कि राज्य सरकार ने रियो ओलम्पिक खेल-2016 में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप देने का निर्णय लिया था, जिसके तहत में जीतू राई को सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *