मांगों को लेकर अमृतसर में किसानों का रेल रोको आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

पंजाब का अमृतसर इन दिनों सुर्ख़ियों में है। यहाँ किसान बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर मौजूद होने के साथ नारेबाजी कर रहे हैं। अमृतसर में आज महिला किसान भी रेलवे ट्रेकों पर पहुंच रही हैं।

मांगों को लेकर अमृतसर में किसानों का रेल रोको आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन का आज तीसरा दिन है। किसान केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून लागू किये जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों को समर्थन देने के लिए आज महिला किसान भी यहाँ पहुंचने वाली है। वहीं किसानों की तरफ से आगामी 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाने की घोषणा की गई है।

किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इन किसानों का कहना है कि उनके हित से जुड़े कई उपाय लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें लागू किया जाए।

किसानों के इस रेल रोको आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर धरने पर बैठे किसानों के कारण रेल यातायात बाधित हुआ है।

गुरुवार से धरना दे रहे किसान फिरोजपुर मंडल की 14 जगहों और अंबाला मंडल की 4 जगहों पर जमा हैं। ऐसे में ट्रेन संचालन बाधित है। इस दौरान इन 3 दिनों में 90 मेल एक्सप्रेस ट्रेन और 150 लोकल ट्रेनें रद्द की गई हैं।

उत्तर रेलवे का कहना है कि किसानों के विरोध के कारण ट्रेन सर्विस प्रभावित हुई है। पंजाब के इस किसान आंदोलन से मुरादाबाद मंडल का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। यहां करीब 10 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं जबकि 12 लोकल ट्रेनों को गंतव्य से पहले रोकना पड़ा। उत्तर रेलवे, यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना मुहैया करा रहा है।

किसानों के इस धरने के चलते अंबाला से अमृतसर, पंजाब से चंडीगढ़, पठानकोट से अमृतसर, लुधियाना से मोगा, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का सहित कई मार्ग पूरी तरह से ठप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *