चीन में सरकारी अधिकारियों के आईफोन पर पाबन्दी

चीन में सरकारी अधिकारियों के कार्यस्थल पर ऐप्पल आईफोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध का प्रमुख कारण साइबर सुरक्षा को मज़बूत करने के साथ विदेशी प्रौद्योगिकी पर निर्भरता को कम करना भी माना जा रहा है।

चीन में सरकारी अधिकारियों के आईफोन पर पाबन्दी

चीनी सरकार ने काम के समय सरकारी अधिकारियों को ऐप्पल आईफोन और अन्य विदेशी ब्रांड वाले गैजेट्स के उपयोग अथवा उन्हें कार्यालय में लाने पर पाबन्दी लगा दी है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, प्रतिबंध को केंद्रीय मंत्रालयों से लेकर स्थानीय एजेंसियों तक सभी स्तरों पर लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सरकारी अधिकारियों को ऑफिशियल ग्रुप चैट या बैठकों में उनके वरिष्ठों द्वारा निर्देश दिए गए हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद चीन ऐप्पल का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। इस प्रतिबंध से चीन में ऐप्पल के कारोबार को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

चीनी सरकार ने सरकारी अधिकारियों द्वारा अन्य विदेशी निर्मित उत्पादों और सेवाओं के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यहाँ के सरकारी अधिकारी अब Google की Gmail और Google Maps सेवा का भी उपयोग नहीं कर सकेंगे। आदेश के मुताबिक़ चीन में इन सेवाओं को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए चीनी सरकार इंटरनेट पर नियंत्रण कड़ा कर रही है। विदेशी प्रौद्योगिकी पर चीनी सरकार के प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने और विदेशी साइबर हमलों के प्रति देश की सुरक्षा मज़बूत करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा हैं।

ये भी खबर आ रही है कि आई फोन प्रतिबंध पर कुछ सरकारी अधिकारियों के विरोध की भी संभावना है, जो इसे अपनी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के उल्लंघन के रूप में देख सकते हैं। हालाँकि, राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर सरकार इन प्रतिबंधों को जारी रख सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *