शादी से कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा का बरसों पुराना सपना सच होने वाला है

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का अपनी शादी से कुछ दिन पहले एक पुराना सपना पूरा होने वाला है। बात यह है कि परिणीति बिजनेस की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

शादी से कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा का बरसों पुराना सपना सच होने वाला है

फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ने अपने लक्जरी आभूषण ब्रांड के लॉन्च की घोषणा की है।

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने ज्वेलरी ब्रांड के लिए एक फोटो शूट पोस्ट किया और एक इमोशनल संदेश साझा करते हुए लिखा- ‘पिछले कई बरसों से मैं एक एंटरप्रेन्योर बनना चाहती थी और यह देखकर मैं बहुत खुश हूं कि इस साल मेरा सपना सच हो रहा है।’

उन्होंने लिखा- ‘मैं एक निवेशक के तौर पर तृतीया ज्वैलरी के साथ साझेदारी करते हुए बिज़नेस के एलान को लेकर बहुत उत्साहित हूं, मेरे लिए यह बिज़नेस सिर्फ आभूषणों के बारे में नहीं है, बल्कि दिल से कुछ खास पेश करने के लिए है।’

शादी से कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा का बरसों पुराना सपना सच होने वाला है

आगे उन्होंने कहा कि वह 8 सितंबर को अपने लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड का उद्घाटन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों बाद 17 सितंबर को अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में राजनेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *