सीडब्लूसी के एलान के साथ कांग्रेस ने पार्टी की सर्वोच्च कमेटी में मनमोहन सिंह और सचिन पायलट को किया शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस कमेटी में 39 सदस्य हैं जिनमे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित सोनिया गाँधी, राहुल और प्रियंका के नाम भी शामिल हैं।

सीडब्लूसी के एलान के साथ कांग्रेस ने पार्टी की सर्वोच्च कमेटी में मनमोहन सिंह और सचिन पायलट को किया शामिल

कोर सीडब्लूसी के 39 मेंबर में राजस्थान से बनने वाले सदस्यों में सचिन पायलट, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय सहित अभिषेक मनु सिंघवी को जगह दी गई है।

कमेटी में कुल 84 सदस्यों के नाम हैं। इनमें कांग्रेस वर्किंग कमेंटी के सदस्यों के अलावा स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

शशि थरूर को भी कमेटी में शामिल किया है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया गया है।

सीडब्लूसी में मध्य प्रदेश से सचिन पायलट को जगह दी गई है। इसके अलावा कमेटी में छत्तीसगढ़ से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, राजस्थान से ताम्रध्वज साहू का नाम है। इन तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया गया है। राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को समिति में जगह दी गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में खड़गे के प्रतिद्वंदी रहे शशि थरूर को भी कमेटी में शामिल किया है। मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाई गई हैं।दिग्विजय सिंह तथा कुर्मी-पटेल समुदाय के विंध्य के ओबीसी नेता रहे स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल के बेटे और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है।

कमेटी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को जगह नहीं मिली है इस पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पीसीसी चीफ होने के कारण ऐसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *