50 देशों की यात्रा करने वाली 10 वर्षीय छात्र जो नियमित रूप से स्कूल भी जाती रही

10 वर्षीय भारतीय-ब्रिटिश अदिति ने स्कूल से एक भी दिन की छुट्टी लिए बिना 50 देशों की यात्रा कर डाली है।

50 देशों की यात्रा करने वाली 10 वर्षीय छात्र जो नियमित रूप से स्कूल भी जाती रही

कहते हैं कि पढ़ने से ज़्यादा अगर कुछ तजुर्बा देता है तो वह है सफर। मज़े की बात ये है कि सफर जारी रखते हुए अगर पढ़ाई भी जारी रहे तो इसे ही सोने पर सुहागा मान लेना चाहिए।

दस वर्षीय अदिति के माता-पिता ने इसी बात पर विश्वास करते हुए अपनी बेटी की पढ़ाई से समझौता किए बिना उसे दुनिया की सैर कराई।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति के माता-पिता यूके में रहते हैं और दोनों अकाउंटेंट हैं। दोनों चाहते हैं कि उनकी बेटी दुनिया घूमे और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को जाने और साथ ही उसकी पढ़ाई भी न छूटे।

इस इच्छा को पूरा करने के लिए वे पर्यटन पर प्रति वर्ष लगभग £20,000 की रक़म खर्च करते हैं जो भारतीय मुद्रा में 20 लाख से ज़्यादा होती है।

अदिति के पेरेंट्स स्कूल की गर्मी की छुट्टियों के अलावा पड़ने वाली सार्वजनिक छुट्टियों के बारे में पहले फोकस करते हुए अपना टूर प्लान करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति के माता-पिता का कहना है कि वे अक्सर शुक्रवार को अदिति को स्कूल से बाहर घूमने के लिए ले जाते हैं और रविवार देर रात या सोमवार सुबह जल्दी लौटते हैं ताकि अदिति के स्कूल का नुकसान न होने पाए।

अदिति ने दुनिया घूमने का यह सफर 3 साल की उम्र से जर्मनी से शुरू किया था और अब तक वह सभी यूरोपीय देशों के अलावा थाईलैंड, नेपाल और सिंगापुर सहित 50 देशों की यात्रा कर चुकी है और अदिति के पसंदीदा देश जॉर्जिया, आर्मेनिया और नेपाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *