संसद में आज मणिपुर मुद्दे पर केंद्र को घेरने की तैयारी में है विपक्ष

संसद के दोनों सदनों में आज मणिपुर मामले पर हंगामा होने के आसार हैं। आज संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन है और सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

संसद में आज मणिपुर मुद्दे पर केंद्र को घेरने की तैयारी में है विपक्ष

मौजूदा हालात पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। जवाब में भाजपा भी पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित कई राज्यों में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की सूची तैयार किये बैठी है।

मणिपुर यौन हिंसा मामले में विपक्ष एकजुट होकर लगातार यही कह रहा है कि जब तक इस पर चर्चा नहीं होती और प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब नहीं देते हैं तब तक सदन में और कोई काम नहीं होना चाहिए।

दूसरी तरफ सरकार इस मामले पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन उसकी मांग है कि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देना चाहिए।

मणिपुर की घटना पर सरकार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जवाब सहित अल्पकालिक चर्चा कराने पर सहमत है, जबकि विपक्ष मणिपुर मामले में संसद के अंदर प्रधानमंत्री के विस्तृत बयान की मांग कर रहा है। अनुमान है कि आजइस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा।

पश्चिम बंगाल में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र करके हिंसा की एक और घटना सामने आई है। भाजपा इस मामले में विपक्ष को घेरने की तयारी किये है। साथ ही सत्तारूढ़ दल बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में महिलाओं और दलितों पर किये जाने वाले अत्याचार का मामला उठाएगी।

भाजपा आज सुबह संसद भवन की गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन करेगी। बंगाल बीजेपी के सांसदों ने भी 20 जुलाई को बंगाल में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *