कंगना रनौत की ‘तेजस’ पर रिलीज से पहले ही लगा फ्रॉड का आरोप

अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर कंगना बेहद उत्साहित थीं मगर उनकी खुशियों पर अचानक ग्रहण आग गया है। खबर ये है कि ‘तेजस’ की टीम पर धोखेबाजी का आरोप लगा है।

कंगना रनौत की 'तेजस' पर रिलीज से पहले ही लगा फ्रॉड का आरोप

कंगना रनौत पिछले दिनों उस समय चर्चा में आईं जब उनकी फिल्म टीकू वेड्स शेरू रिलीज हुई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर प्रमुख भूमिका में थे। इसके बाद ही कंगना ने अपनी आगामी फिल्म तेजस की घोषणा कर दी।

यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर रिलीज होनी है। मगर जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट करीब आ रही है कंगना मुश्किल में फंसती नजर आ रही हैं।

दरअसल हुआ ये है कि कंगना के खिलाफ राजनेता मयंक मधुर ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। यही नहीं वह कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने के मूड में हैं।

एक इंटरव्यू में राजनेता मयंक मधुर ने कहा है कि कंगना के लिए शिवराज सिंह चौहान, हेमंत बिस्वा और राजनाथ सिंह के साथ बैठकें आयोजित कीं और अभिनेत्री के साथ उनके लंबे समय से दोस्ताना संबंध हैं। उनका कहना है कि राजनाथ सिंह के साथ कंगना की मुलाकात केवल 10 मिनट के लिए होनी थी, लेकिन ये लगभग दो घंटे तक चली।

मयंक मधुर ने वायुसेना अड्डों में तेजस की शूटिंग की अनुमति के किस्से को याद किया। उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म में उन्हें एक भूमिका मिलनी थी, जो नहीं मिली। साथ ही उन्होंने ये आरोप भी लगाया है कि फिल्म के लिए उनकी फीस का भुगतान तक नहीं किया गया है।

मयंक मधुर तेजस के निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें कंगना से भी शिकायत है कि उनके कारन ही वह इस मामले में शामिल हुए।

गौरतलब है कि सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित ‘तेजस’ में कंगना रणौत वायु सेना अधिकारी तेजस गिल की मुख्य भूमिका में हैं। जिसकी कहानी एक पायलट और देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों की यात्रा के गिर्द बनी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *