ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘ओह माय गॉड 2’

भगवान शिव के किरदा में अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ की सीक्वल ‘ओह माय गॉड 2’ अब सिनेमाघरों में होगी।

ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'ओह माय गॉड 2'

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया है। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं।

ओह माय गॉड की बम्पर कामयाबी को 11 साल बीत चुके हैं। अब अक्षय कुमार अपनी इस कॉमेडी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में… पोस्ट में अक्षय कुमार, भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

इससे पहले खबर आई कि अक्षय की ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होगी लेकिन अब क्लियर हो गया है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। यह भारत में यौन शिक्षा की पृष्ठभूमिसे सम्बंधित है जिसका निर्देशन अमित राय ने किया है। पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम इसमें प्रमुख भूमिकपन में हैं। फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *