विंबलडन में लिएंडर पेस-मार्टिना हिंगिस हारे, भारतीय चुनौती खत्म

16वीं वरीयता हासिल जोड़ी के रूप में खेल रहे लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस को ग़ैर वरीयता प्राप्त मिश्रित जोड़ी फिनलैंड के हेनरी कोंटीनेन और ब्रिटेन की हीदर वाटसन ने 3-6, 6-3, 6-2 से हरा दिया। पेस की मिश्रित युगल में इस हार के बाद विंबलडन में भारतीय चुनौती खत्म हो गयी।

 

leander paes martina hingis

इससे पहले लिएंडर पेस पुरूष युगल वर्ग में भी दूसरे ही दौर में हारकर बाहर हो गए थे।पेस और उनके जोड़ीदार पोलैंड के मार्सिन मतकोवस्की को ऑस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स और फिनलैंड के हेनरी कोंटीनन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। पियर्स और कोंटीनन की जोड़ी ने ही तीसरे दौर में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार रोमानिया के फ्लोरीन मर्जिया को हरा दिया था।

उससे पहले गुरूवार को ही महिला युगल वर्ग में पिछली चैंपियन भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस भी क्वार्टर फ़ाइनल में हारकर बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *