राष्ट्रपति जो बाइडेन की आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी भागीदारी की घोषणा कर दी है। अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर 2024 को होगा।

राष्ट्रपति जो बाइडेन की आगामी राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने की घोषणा

वाशिंगटन से एक वीडियो संदेश में, राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि हर पीढ़ी के पास एक ऐसा क्षण होता है जब उन्हें बुनियादी स्वतंत्रता के लिए खड़ा होना चाहिए। इस वीडियो की शुरुआत, ‘फ्रीडम’ शब्द के साथ हुई।

अपनी दावेदारी का एलान करते समय जो बाइडेन ने कहा कि 2024 में चुनावों में लोकतंत्र की रक्षा, गर्भपात के अधिकार, मतदान के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तंत्र सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से होंगे।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि वह क्षण अब हमारा है, इसलिए फिर से चुनाव लड़ रहा हूं।” अपने सन्देश में बाइडेन आगे कहते हैं- ‘हमारे साथ आएं और काम पूरा करें’।

खास बात ये है कि राष्ट्रपति बाइडेन की उम्र 80 वर्ष है और वह इस उम्र में भी एक बार फिर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

जो बाइडेन ने घोषणा करते समय कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि लोकतंत्र को बचाने और काम पूरा खत्म करने के लिए अमेरिकी नागरिक आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उनको और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फिर चुनेंगे।

मौजूदा उपराष्ट्रपति भारतीय-अमेरिकी कमला हैरिस भी 2024 में उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *