यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद सहित गुलाम का एनकाउंटर किया

अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इसी करवाई में मकसूदन का बेटा गुलाम भी मारा गया।

यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद सहित गुलाम का का एनकाउंटर किया

यूपीएसटीएफ की टीम ने झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में इस करवाई को अंजाम दिया। इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।

असद और गुलाम पर प्रयागराज के उमेश पाल हत्या मामले में पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने इन दोनों को मार गिराया। प्राप्त जानकारी के आधार पर दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यूपी एसटीएफ ने असद और गुलाम को सरेंडर करने की बात कही थी दोनों ने जवाब में एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसपर एसटीएफ की तरफ से की जाने वाली जवाबी कार्रवाई में दोनों का खात्मा हो गया।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। असद और गुलाम इस हत्या के बाद से फरार थे। इन पर पांच पांच लाख की इनामी राशि भी घोषित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *