नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का आज निधन हो गया है। दुरानी की उम्र 88 बरस की थी। सलीम ने गुजरात के जामनगर में आखिरी सांस ली।

नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

सलीम पिछले कुछ दिनों से बीमार थे उनकी मौत की पुष्टि परिवार की ओर से की गई है। वह गुजरात के जामनगर में अपने छोटे भाई जहांगीर दुरानी के साथ रह रहे थे। इस साल जनवरी में गिर जाने के कारण उसके पैर की हड्डी टूट जाने से सर्जरी की गई थी।


अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले पहले क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने 1960 से 1973 के बीच 29 टेस्ट मैच खेले। कहते हैं की दर्शकों की माँग पर वह मैदान के किसी भी हिस्से में छक्का मार सकते थे।


1960 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले सलीम पहले भारतीय क्रिकेटर थे। भारत के लिए सलीम ने 29 टेस्ट खेले थे। जिसमें उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए और 75 विकेट लिए थे।

सलीम दुरानी को उनके शानदार ड्रेसिंग के लिए भी पहचान मिली। क्रिकेटर सलीम दुरानी ने बॉलीवुड में भी अभिनय किया है। 1973 में अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ उनकी फिल्म ‘चरित्र’ आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *