मानव शरीर से सम्बंधित कुछ आश्चर्यजनक तथ्य

मानव शरीर क़ुदरत का बहुत बड़ा उपहार है। वैसे तो मानव शरीर से जुड़े कई ऐसे तथ्य हैं, जिन्हें जानकर हम हैरान रह जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं जिनकी खबर शायद हर किसी को नहीं। आइये इस पर एक नज़र डालते हैं-

मानव शरीर से सम्बंधित कुछ आश्चर्यजनक तथ्य

1) जब हम किसी चीज को छूते हैं तो यह मस्तिष्क को 124 मील प्रति घंटे की गति से सिग्नल भेजता है।

2) मानव शरीर में 2.5 ट्रिलियन लाल रक्त कोशिकाएं हैं और इस संख्या को बनाए रखने के लिए, बोनमेरो (कोशिका उत्पादन की साइट) हर सेकंड 250,000 नई कोशिकाएं बनाती है।

3) छींक से 166 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा निकलती है और खांसी से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा निकलती है।

4) हमारा खून एक दिन में लगभग 19000 किलोमीटर की यात्रा करता है।

5) मानव आंखें 1 मिलियन रंगीन सतहों के बीच भेद कर सकती हैं।

6) एक औसत लाल रक्त कोशिका की शेल्फ लाइफ 120 दिनों की होती है।

7) हमारी नाक हमारा निजी एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। यह ठंडी हवा को गर्म और गर्म हवा को ठंडा करता है और हवा में मौजूद प्रदूषकों को भी साफ करता है।

8) हमारे शरीर में कॉपर, जिंक, कोबाल्ट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फेट, निकल और सिलिकॉन मौजूद होते हैं।

9) एक व्यक्ति अपने जीवन काल में लगभग 20 किलो धूल सांस में लेता है।

10) मानव त्वचा पर सूक्ष्म जीवों की संख्या पूरी दुनिया में मनुष्यों की संख्या से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *