राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में आज कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने पर कांग्रेस ने सत्याग्रह का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी का संकल्प सत्याग्रह दिल्ली के राजघाट पर आज सुबह 10 बजे से शुरू हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल होंगे।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में आज कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

कांग्रेस का आरोप है कि अदाणी मामले में राहुल गाँधी का खुलकर सरकार के खिलाफ बोलने पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के मूड में है।

भाजपा द्वारा राहुल गाँधी को कानूनी तरीके से घेरने के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तेज़ कर दी है। कांग्रेस से बहार होने के बावजूद पूर्व कांग्रेसी मंत्री और जाने माने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल भी राहुल के समर्थन में आ गए हैं और इस कानूनी लड़ाई को अब आगे बढ़ाएंगे। उनके साथ कांग्रेस के बड़े नेता अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद और विवेक तनखा मिलकर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की तैयारी कर रहे हैं।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में आज देश भर में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ‘संकल्प सत्याग्रह’ करेंगे। ये सत्याग्रह सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *