वक़्त से पहले और बीते वर्षों से ज़्यादा गर्म रहेगा ये महीना

ग्लोबल वार्मिंग की बदौलत मौसम हर दिन दुष्कर होता जा रहा है। इस बार प्रदेश में मार्च औसत से ज़्यादा तापमान तक पहुंचकर गर्मी का एहसास कुछ ज़्यादा ही दिलाएगा। विशेषज्ञों के मुताबिक़ इस बार प्रदेश में मार्च का महीनाअप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास कराएगा।

वक़्त से पहले और बीते वर्षों से ज़्यादा गर्म रहेगा ये महीना

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस समय राज्य के कई इलाक़ों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है। अनुमान है कि अगले दो सप्ताह में ये 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम में इस बदलाव का कारण लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण बताया जा रहा है।

प्रदेश के कई हिस्सों में फरवरी माह का तापमान पिछले कई साल की तुलना में बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। हरदिन बढ़ते तापमान के साथ सूरज की तपिश और बढ़ने के साथ पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। साथ ही कई जगहों पर लू की संभावना भी अभी से जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश वासियों को मौसम से एहतियात बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तर प्रदेश सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चूका है जबकि कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। इसके हर दिन बढ़ने के साथ ही प्रदेश में गर्मी और लू का आगमन समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *