22 साल में पहली बार प्रियंका चोपड़ा को मेल एक्टर्स के बराबर मिला मुआवज़ा

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि अभिनय की दुनिया में 22 साल गुजरने के बाद पहली बार उन्हें पुरुष अभिनेताओं के बराबर वेतन मिला है।

22 साल में पहली बार प्रियंका चोपड़ा को मेल एक्टर्स के बराबर मिला मुआवज़ा

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शो में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि नई वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में उन्हें को-स्टार रिचर्ड मैडेन के बराबर ही मेहनताने का भुगतान किया गया।

प्रियंका चोपड़ा के लिए ये ख़ुशी के लम्हे थे। उन्होंने बताया कि ऐसा वक़्त आने तक उन्हें 22 बरस का सफर करना पड़ा है और इस दौरान उन्होंने लगभग 70 से ज़्यादा फिल्मे और 2 टीवी शो किए हैं।

आगे वह बताती हैं कि इस लम्बी और मेहनत भरी जर्नी के बीच जब वह इस मुक़ाम पर पहुंची हैं तो वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ उनके लिए इस मायने में यादगार बनी क्योंकि इस में काम करने के बाद वो अपने मेल कोस्टार के बराबर मेहनताना पा सकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की नई सनसनीखेज वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ का टीज़र सामने आ चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर पहली मार्च को रिलीज किया गया था, जबकि इसके पहले दो एपिसोड 28 अप्रैल को प्रसारित किए जाएंगे। एक्शन से भरपूर थ्रिलर वेब सीरीज़ में रिचर्ड मैडेन भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *