हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन

अभिताभ बच्चन एक शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वह इस समय हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे।

हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए अमिताभ बच्चन

शूटिंग के बीच एक एक्शन सीन करते समय उनकी पसलियों में चोट आई है। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। हैदाराबाद में उपचार के अमिताभ मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग पर दी है।

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ‘हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।’

अमिताभ बच्चन ने आगे जाकारी दी है कि जब तक मैं पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए शूटिंग बंद कर दी गई है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी कामों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा । मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *