दुबई के ‘बुर्ज खलीफा’ पर फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर की नुमाइश

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ पर बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर दिखाया गया।

दुबई के 'बुर्ज खलीफा' पर फिल्म 'पठान' के ट्रेलर की नुमाइश

शाहरुख खान जब अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए युनाइटेड अरब अमीरात में थे तो वहां बुर्ज खलीफा पर इस फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया।

दुबई में प्रमोशनल इवेंट के वीडियो अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं। इन वीडियोज में देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा में आयोजित फिल्म के इस प्रमोशनल इवेंट में शाहरुख खान भी मौजूद थे।

काली पैंट शर्ट और जैकेट पहने अभिनेता ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद, कार्यक्रम के प्रतिभागियों के लिए अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज़ दिया और फिल्म के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस भी किया।

यूएई में आयोजित फिल्म ‘पठान’ के एक अन्य प्रमोशनल इवेंट में शाहरुख खान फिल्म का मशहूर डायलॉग ‘पार्टी पठान के घर में रखोगे तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा’ कहते नजर आए।

गौरतलब है कि फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘शर्म करो रंग’ रिलीज होने के बाद से फिल्म की वोवादों के निशाने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *