संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में अस्थायी युद्धविराम का स्वागत किया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में अस्थाई सीजफायर का ऐलान किया ह। उन्होंने ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों के क्रिसमस के मौके पर यह ऐलान किया है।

संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में अस्थायी युद्धविराम का स्वागत किया

रूस के आध्यात्मिक गुरु ने राष्ट्रपति पुतिन से संघर्ष विराम की मांग की थी। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के मुताबिक आध्यात्मिक नेता किरिल के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 जनवरी को 12:00 बजे से 7 जनवरी को 12:00 बजे तक संघर्ष विराम का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि यूक्रेन के साथ सभी जगहों पर पूर्ण युद्धविराम होना चाहिए। क्रेमलिन ने कहा कि यूक्रेन को भी युद्ध विराम की घोषणा करनी चाहिए ताकि लोग क्रिसमस मना सकें। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने यूक्रेन में 36 घंटे के अस्थायी संघर्ष विराम की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घोषणा का स्वागत किया है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता के अनुसार महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार न्यायोचित शांति की जगह नहीं ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *