महिला टी20 विश्वकप 2023 में शिखा पांडेय की टीम इंडिया में की वापसी

शिखा पांडेय की टीम इंडिया में हो चुकी है और अब साउथ अफ्रीका में होनी वाली त्रिकोणीय सीरीज के अलावा वह वुमेन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की ओर से खेलेंगी।

महिला टी20 विश्वकप 2023 में शिखा पांडेय की टीम इंडिया में की वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज और आईसीसी वुमेन टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया। टीम इंडिया में ऑलराउंडर शिखा पांडेय की वापसी से टीम में जोश है।

शिखा पांडेय करीब 17 महीने बाद टीम इंडिया में शरीक हो रही हैं। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेलेगी। ये टी20 त्रिकोणीय सीरीज दक्षिण अफ्रीका में 19 जनवरी से शुरू हो रही है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर शिखा पांडेय ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच जुलाई 2021 में खेला था। शिखा अगर टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *