केप कैनावेरल: नासा का आर्टेमिस-1 चंद्र मिशन अपनी खोजपूर्ण यात्रा पूरी करने के बाद पृथ्वी पर लौट आया है। इसका मक़सद चाँद पर इंसान की अगली पहुंच को और आसान बनाना है।
12 दिसंबर को ओरियन नाम का मानव रहित कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया। इसने अपने पैराशूट खोले और कैलिफोर्निया के पास प्रशांत महासागर में गिर गया। जहां इसे विशेषज्ञों की एक टीम ने इसे बाहर निकाला।
नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने इस प्रयास को असाधारण बताया, जिसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का इस्तेमाल किया गया।
16 नवंबर 2022 को इसे केप कैनावेरल, फ्लोरिडा से नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) द्वारा आर्टेमिस ओरियन कैप्सूल को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। इसने अंतरिक्ष में कुल 25.5 दिन बिताए और चंद्रमा की दो बार परिक्रमा। यह कैप्सूल चंद्रमा की सतह से केवल 130 किमी दूर रह गया था और इसने लंबी यात्रा के करते हुए पृथ्वी से 434,500 किमी की दूरी तक सफर किया।
पूरा हुआ नासा का आर्टेमिस-1 मून मिशन: 14 लाख मील की यात्रा कर पृथ्वी पर वापस लौटा ओरियन स्पेसक्राफ्ट, मेक्सिको के ग्वाडालूप द्वीप के पास प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग#NASA #Artemis1 #moon #Space https://t.co/64YPD8GgAN
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) December 12, 2022
अंतरिक्ष की कठोर और प्रतिकूल परिस्थितियों में ओरियन अंतरिक्ष यान ने अपने सभी उपकरणों की जाँच की और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हीट शील्ड का परीक्षण किया जो लगभग 2760 डिग्री सेल्सियस के तापमान का सामना कर सकता है। पृथ्वी पर लौटने के बाद इसे कैनेडी स्पेस सेंटर ले जाया जाएगा जहां विशेषज्ञ अंतरिक्ष यात्रियों के लिए तैयार किए गए इस कैप्सूल पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों का मूल्यांकन भी करेंगे। नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने इस प्रयास को असाधारण बताया, जिसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का इस्तेमाल किया गया।