जैकलीन के खिलाफ नोरा फातेही ने किया मानहानि का मुक़दमा

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। जैकलीन और नोरा दोनों से ईडी सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है।

जैकलीन के खिलाफ नोरा फातेही ने किया मानहानि का मुक़दमा

जैकलीन के खिलाफ अदालत में नोरा फतेही ने लिखित याचिका के तहत मानहानि का मामला दर्ज किया है। इससे पहले अपने बयान में जैकलीन ने कहा था- “उन्हें ईडी द्वारा झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है, जबकि नोरा फतेही जैसे सेलेब्स, जिन्हें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से उपहार भी मिले थे, उन्हें गवाह बनाया गया था।”

इस पर अपनी दलील में नोरा फतेही ने कहा- “जैकलीन फर्नांडीज ने अपने हितों के लिए शिकायतकर्ता को आपराधिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की, क्योंकि वे दोनों एक ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और एक जैसे बैकग्राउंड वाले हैं।”

नोरा फतेही ने आरोप लगते हुए ये भी कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम बिना कारण ही प्रयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर से उनका कोई संपर्क नहीं था, वो सुकेश की वाइफ लीना मारिया को जानती थीं। नोरा ने सुकेश द्वारा गिफ्ट दिए जाने की बात कुबूली है। नोरा ने इस बात पर भी ऐतराज़ जताया कि मीडिया ट्रायल के कारण उनकी रेप्यूटेशन को को नुकसान हुआ है।

नोरा फतेही पर लगे आरोप में ये बात सामने आयी थी कि उनके जीजा बॉबी को सुकेश ने 65 लाख की बीएमडब्लू कार तोहफे में दी थी मगर जांच से पता चला कि नोरा को कार ऑफर जरूर हुई थी मगर उन्होंने इसे लिया नहीं था। उनका कहना है कि उन्हें सुकेश पर पहले से ही शक था। सुकेश उन्हें बार बार फोन करके परेशान कर रहा था और इस कारण नोरा ने सुकेश का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *