दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी

लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कतर में चल रहे फीफा विश्व कप फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। वर्ल्ड कप फाइनल से पहले 18 दिसंबर को ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा।

दीपिका पादुकोण फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी

दीपिका ने इस साल 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फेस्टिवल में जूरी सदस्य थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका फुटबॉल वर्ल्ड कप में ट्रॉफी का अनावरण करने वाली पहली एक्ट्रेस होंगी। दीपिका पादुकोण क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए जल्द ही कतर रवाना होंगी। इस समय कतर में फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल चल रहे हैं।

गौरतलब हो कि पिछले हफ्ते नोरा फातेही ने कतर में फीफा फैन फेस्ट के एक कार्यक्रम में परफॉर्म किया था, जिसमें उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ पर डांस कर सनसनी मचा दी थी।

गौरतलब हो कि दीपिका ने इस साल 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फेस्टिवल में जूरी सदस्य थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *