न्यूयॉर्क में एप्पल स्टोर से निकले एक युवक से 300 आईफोन लूट लिए गए

न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू स्थित एप्पल स्टोर से 300 आईफोन खरीदने वाला एक शहरी लूट लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स ने ऐपल स्टोर से 300 आईफोन खरीदे और ब्रांडेड बैग में डालकर चला गया।

न्यूयॉर्क में एप्पल स्टोर से निकले एक युवक से 300 आईफोन लूट लिए गए

पार्किंग में कड़ी अपनी खड़ी कार तक पहुँचने से पहले उसके 125 आईफ़ोन छिन गए। इनकी कीमत तक़रीबन 95,000 डॉलर के करीब बताई जा रही है।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अनुसार 27 वर्षीय ये व्यक्ति नियमित रूप से उसी स्टोर से बड़ी संख्या में आईफोन खरीदता है। इन खरीदे गए फ़ोन को ये व्यक्ति अपने छोटे व्यवसाय के माध्यम से बेचता है।

युवक अपनी कार की ओर जा रहा था कि तभी एक कार उसके पीछे रुकी, दो लोग कार से उतरे और इस व्यक्ति से फोन देने को कहा। जब युवक ने मना किया तो आरोपियों ने उससे बैग छीनने की कोशिश की, इस दौरान उन्होंने युवकों को घूसा मारा और आईफोन से भरा बैग छीन कर फरार हो गए।

फिफ्थ एवेन्यू पर एप्पल स्टोर 24 घंटे खुला रहता है और ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *