आरआरआर की कामयाबी ने एसएस राजामौली को दिलाया अमरीकी पुरस्कार

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब ऑस्कर में भी अपना जलवा बिखरेने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन अगले साल 2023 जनवरी में होगा। क़यास लगाया जा रहा है कि इस कामयाबी से फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने के आसार बन रहे हैं।

आरआरआर की कामयाबी ने एसएस राजामौली को दिलाया अमरीकी पुरस्कार

शुक्रवार को एसएस राजामौली को आरआरआर के निर्देशन के लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाज़ा गया। इस अवार्ड में कॉलिन फैरेल को उनकी दो परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट अभिनेता के रूप में चुना गया है। समारोह में क्वान बेस्ट सहायक एक्टर और केके पामर को बेस्ट सहायक एक्ट्रेस के रूप में चुना गया है।

बताते चलें कि न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल पुरस्कार की स्थापना साल 1935 में हुई थी। इसे अमेरिका के सबसे पुराने क्रिटिक्स ग्रुप का दर्जा मिला है। इसके अंतरगत अमेरिका के कई बड़े अखबार, मैगजीन और वेबसाइट शामिल हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन अगले साल 2023 जनवरी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *