सेंसेक्स की गिरावट से शेयर बाज़ार में कमज़ोरी

अमेरिका का डाऊ जोंस 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद होने का असर ग्लोबल मार्केट के खुलने पर नज़र आया। नतीजे में एशियाई बाज़ारों में गुरुवार के दिन गिरावट दिखी। एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट रही। एशियाई बाजार पर दबाव का असर जापान की मार्किट में साफ दिखा और निक्केई में 0.15% तथा कोरिया के कोस्पी में 0.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की गिरावट से शेयर बाज़ार में कमज़ोरी

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजाेर नज़र आई। यहाँ सेंसेक्स 82.08 अंकों की गिरावट के साथ 61,898.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ निफ्टी 33.25 अंकों की गिरावट के साथ 18,376.40 अंकों पर कारोबार करता नज़र आ रहा है।

गुरुवार के दिन सेंसेक्स में 168 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और ये 61812 अंकों पर खुला। निफ्टी 51 अंकों की घटत के साथ 18358 अंकों पर खुला। निफ्टी मिडकैप 32 अंकों की गिरावट के साथ 31165 अंकों पर खुला जबकि बैंक निफ्टी में 135 अंकों की गिरावट के चलते यह 42399 अंकों के स्तर पर खुला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *