सफेद चमकदार दांत हर किसी की पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा होते हैं। वैज्ञानिकों के एक नए अध्ययन से पता चला है कि टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की सतह पर लगे दागों को ही हटाता है, आगे सफेद करने में इसकी कोई भूमिका नहीं होती है।
इसी समस्या को देखते हुए वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा जेल विकसित किया है जो दांतों को सुरक्षित रूप से सफेद करने में मदद कर सकता है, जिसे हाइड्रोजेल नाम दिया गया है।
विशेषज्ञों का दावा है कि यह जेल दांतों की सतह पर मौजूद इनेमल को नुकसान पहुंचाए बिना दांतों को सफेद करता है, इसे तीन रासायनिक अवयवों के संयोजन से बनाया गया है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह जेल दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के साथ-साथ कैविटी को भी रोकता है।
इस मिश्रण को दांतों की सतह पर लगाया जाता है और कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जाता है, जो मिश्रण को जेल में बदल देता है और दांतों को साफ कर देता है।
यह जेल बिना इनेमल को नुकसान पहुंचाए कॉफी, चाय, ब्लूबेरी जूस और सोया सॉस जैसे गहरे दाग आसानी से हटा देता है और 94% बैक्टीरिया को मार देता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह जेल दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के साथ-साथ कैविटी को भी रोकता है।