चीन के कई प्रांतों में दशकों बाद जन्म दर गिरने के संकेत

2021 में चीन के 29 प्रांतों और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कई दशकों के बाद पैदा हुए बच्चों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ 10 में से सिर्फ 6 प्रांतों में 5 लाख से ज्यादा बच्चे पैदा हुए।

चीन के कई प्रांतों में दशकों बाद जन्म दर गिरने के संकेत

एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हुनान प्रांत में 60 साल बाद 500,000 से भी कम बच्चे पैदा हुए हैं। इसी तरह हैनान प्रांत में 1978 के बाद पहली बार, 800,000 से कम बच्चे पैदा हुए।


72 वर्षों में यह पहली बार है जब जियांग्शी प्रांत में सालाना जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 400,000 से नीचे आई है।


चीन की जनसंख्या वृद्धि दर स्पष्ट रूप से धीमी हो गई है और 2025 तक इसके नकारात्मक होने की उम्मीद है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग में जनसंख्या और घरेलू मामलों के प्रमुख यांग वेनशुआंग ने एक वार्षिक सम्मेलन में बताया।

सेंटर फॉर चाइना के एक शोधकर्ता हुआंग वेनझेंग ने कहा कि यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगली सदी तक चीन की जन्म दर में गिरावट जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्नत शहरों में जन्म दर में गिरावट जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *