रोहित शेट्टी इस बार खतरों के खिलाड़ी का 12 सीज़न लेकर आ रहे हैं। इस खतरनाक खेल का उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।
इस बार 12वें सीजन में रुबीना दिलैक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, सृति झा, शिवांगी जोशी जैसे फेमस सेलेब्रिटी शामिल हो रहे हैं। लॉकअप विनर मुनव्वर फारूकी भी इस शो के कंटेस्टेंट हैं। हाल ही में इन सभी कंटेस्टेंट ने इस शो के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। रियलिटी शो की शुरुआत से पहले केप टाउन में यह इवेंट रखा गया था।
खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलैक, मुनव्वर फारूकी, प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी और जन्नत जुबैर जैसे एक्टर्स स्टंट करते नजर आएंगे.https://t.co/cSuOQYrdsY
— News18 India (@News18India) May 25, 2022
इवेंट के दौरान इन सभी खिलाडियों का जलवा देखने वाला था। सभी बड़े ही सजीले और स्मार्ट अंदाज़ में अपने चाहने वालों के दिलों पर कब्ज़ा ज़माने की कोशिश में दिखे। जानकारी के मुताबिक़ सभी कंटेस्टेंट जल्द ही केप टाउन में शूटिंग के लिए रवाना होंगे।