आज भी झुलसायेंगे मौसम के तेवर

नई दिल्ली: समूचा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश में 45.5 डिग्री के साथ आगरा सबसे गर्म शहर रहा जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा बीकानेर, और चुरु जैसे इलाकों में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री के पार रहा।

आज भी झुलसायेंगे मौसम के तेवर

भारत मौसम विभागके मुताबिक़ उत्तर भारत के कई इलाकों में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रविवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार के दिन उत्तर भारत भारत के कई इलाकों में पारा 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। उत्तर भारत में पड़ने वाली गर्मी पिछले दो महीनों में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अप्रैल 1951 के बाद से दिल्ली में दूसरी सबसे भयंकर गर्मी पड़ रही है अप्रैल में यहाँ का औसत तापमान 40.2 डिग्री रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *