होटल की फॉल सिलिंग गिरी, 3 की मौत कई घायल

 

जयपुर। टोंक रोड़ स्थित बेला कासा होटल में एक पार्टी के दौरान हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक छत की फॉल सीलिंग गिर गयी। छत के नीचे मौजूद कई लोग घायल भी हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

jaipur hotel

हादसे की सूचना मिलते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। बचाव कार्य में जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस समय होटल में यह दर्दनाक हादस हुआ उस दौरान वहां एक निजी पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। वहां 150 से 200 लोग मौजूद थे। तीसरी मंज़िल पर चल रही इस पार्टी के दौरान अचानक फॉल सीलिंग भरभराकर लोगों के ऊपर आ गिरी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मलबे में दब गए। घायलों में कुछ की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *