विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छुपकर फ्रांस पहुंचा युवक

अच्छे भविष्य की उम्मीद में अल्जीरियाई युवक विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छिप गया और फ्रांस पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छिपा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा युवक बेहद दहशत में चालक दल के सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहा है।

विमान के ख़ुफ़िया हिस्से में छुपकर फ्रांस पहुंचा युवक

इस युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए विमान के गुप्त भाग में छिप कर अल्जीरिया से फ्रांस की यात्रा की। चालक दल को विमान के उतरने के बाद इस युवक की मौजूदगी के बारे में पता चला। चालक दल ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसे दोबारा अल्जीरिया भेज दिया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अल्जीरिया में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो विमान के गुप्त डिब्बों में युवाओं की यात्रा की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *