उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर आज लगेगी मतदाताओं की मुहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीसरे चरण का मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया है। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है। वहीं पंजाब की सभी 117 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर आज लगेगी मतदाताओं की मुहर

तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल कर रहे हैं। इसके अलावा योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आइपीएस का पद छोड़कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

रविवार को चल रहे मतदान में जिन अन्य दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है उसमें अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव भी शामिल है जो इटावा जिले की जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 सीटों में से 49 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। सपा को केवल 9 सीटें हीं मिली थीं।

पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के बीच है, जो कृषि कानूनों को लेकर 2020 में बीजेपी के साथ दो दशक पुराने नाता तोड़ने के बाद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

संयुक्त समाज मोर्चा के अलावा बीजेपी-पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) गठबंधन भी मैदान में है, जिसमें पंजाब के किसान निकाय शामिल हैं, जिन्होंने केंद्र के अब निरस्त किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *