अब दम तोड़ रहा है कोरोना

भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब दम तोड़ती नज़र आ रही है। इस बीच लगातार दैनिक मामलों में कमी के साथ रिकवरी के आंकड़े भी राहत देने वाले हैं। बीते 24 घंटे में 30 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं।जबकि 83 हजार के करीब लोगों ने इस बीमारी को मात दी है। इस दौरान 12.5 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई है।

अब दम तोड़ रहा है कोरोना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 30,615 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच एक्टिव मामले चार लाख से भी कम हो गए हैं। देश में फिलहाल कोरोना के 3,70,240 मरीज हैं, जो कि महज 0.87 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटे में 82,988 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही देश में रिकवरी का कुल आंकड़ा 4,18,43,446 को पार कर गया है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 97.94 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *