ढाई महीने बाद रहे कोरोना के सबसे कम मामले

कोरोना के मामलों में लगातार कमी इसे महामारी की तीसरी लहर का आखिरी पड़ाव बता रही है। बीते 24 घंटे में भारत में कुल 27409 नए केस मिले और इस दौरान 344 लोगों की मौत हुई है।

ढाई महीने बाद रहे कोरोना के सबसे कम मामले

कोरोना के इतने कम मामले 76 दिनों के बाद सामने आए हैं। इससे पहले 30 नवंबर को 22775 केस मिले थे। वहीं तीसरी लहर की पीक 20 जनवरी को आई जब एक ही दिन में 3.47 नए केस दर्ज हुए।

इस समय देश में 423127 संक्रमित मरीज हैं। हालांकि इस संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है। 23 जनवरी को यह संख्या 22.49 लाख हो गई थी। वहीं बीते 24 घंटे में 82 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए। अब तक कोरोना 5.09 लाख लोगों की जान ले चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *