सरकार का सोशल मीडिया पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी

नई दिल्ली: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार सख्त सोशल मीडिया मानदंड लागू करने को तैयार है। ऐसे में देश में संचालित सभी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट जवाबदेह होंगी।

सरकार का सोशल मीडिया पर कड़ा शिकंजा कसने की तैयारी

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया के कड़े नियमों के लिए राज्यसभा सदस्यों की सहमति की मांग करते हुए कहा कि सरकार इस मुद्दे को उठाने के लिए तैयार है।

प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल पर जवाब में आईटी मंत्री ने कहा, “यदि उच्च सदन की सहमति है, तो हम ट्विटर और फेसबुक जैसी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइटों के लिए और भी सख्त सोशल मीडिया नियम पेश करने के इच्छुक हैं।”

अपनी बात में उन्होंने आगे कहा – “इस बिंदु पर हम संविधान के ढांचे के भीतर काम कर रहे हैं। लेकिन हां, आगे जाकर हमें सोशल मीडिया को और अधिक जवाबदेह बनाने की जरूरत है।”

‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील्स’ ऐप के निमार्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई पर आईटी मंत्री का जवाब था – “अगर सदन में आम सहमति होती है, तो हम और भी सख्त सोशल मीडिया नियम पेश करने को तैयार हैं।”

राज्यसभा को अपने जवाब में उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि ट्विटर ने आईटी नियम 2021 के अनुसार भारत में रहने वाले एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति और निवासी शिकायत अधिकारी को नियुक्त किया है। बुल्ली बाई ऐप के खिलाफ और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई कार्रवाई पर वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मामला सामने आते ही बुल्ली बाई मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *