‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दिलों पर छा गया

मुंबई : आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर तैयार कहानी है। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

'गंगूबाई काठियावाड़ी' का ट्रेलर रिलीज होते ही दिलों पर छा गया

फिल्म का ट्रेलर आते ही छ गया। भंसाली की इस पेशकश ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म काठियावाड़ की एक साधारण लड़की गंगा हरजीवनदास की कहानी बताती है, जिसे उसके प्रेमी द्वारा वेश्यावृत्ति में बेच दिया जाता है।

फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय राज, शांतनु माहेश्वरी, सीमा भार्गव पाहवा, इंदिरा तिवारी और वरुण कपूर ने भी ख़ास भूमिका निभाई है। साथ ही अजय देवगन, हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी कैमियो करेंगे। मुंबई आने वाली गंगा कमाठीपुरा के रेड लाइट इलाके की गंगूबाई बन जाती है।

संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गड़ा की इस कृति ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को 72 वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *