भारतीय फिल्म फेडरेशन ने किया पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार

पहलगाम आंतकी हमले के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने पाकिस्तानी कलाकारों के लिए बड़ा एलान किया है। एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार का फैसला फेडरेशन की तरफ से लिया गया है।

भारतीय फिल्म फेडरेशन ने किया पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार

बीती शाम फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पाकिस्तानी कलाकारों के लिए जारी बयान में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर-गुलाल’ की रिलीज के साथ पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार का ज़िक्र किया है।

इस फैसले के बाद, भारत के कलाकार अब किसी भी तरह पाकिस्तानी एक्टर्स, सिंगर्स या टेक्नीशियंस के साथ कोई काम नहीं करेंगे।

फेडरेशन के इस फैसले के बाद, फवाद ने पहलगाम आंतकी हमले पर शोक व्यक्त किया है। फेडनेरशन ने अपने बयान में आगे लिखा- ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने एक विशेष धार्मिक समुदाय को निशाना बनाया। यह घटना 2019 में 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले, जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी, को दर्शाता है। इन लगातार हमलों को मद्देनजर रखते हुए फेडरेशन एक बार फिर 18 फरवरी 2019 में जारी किए गए निर्देशों को दोहराते हुए पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों और तकनीशियनों का बहिष्कार करता है।’

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, हादसा कहीं भी हो हम सबके लिए हादसा ही है। मेरा दिल हाल ही में हुई घटना के पीड़ितों के साथ है। दर्द, शोक और इस आशा में हूं कि हम सब एक हैं। जब किसी मासूम की जिंदगी जाती है तो दर्द सिर्फ उसका नहीं हम सबका होता है। ये मायने नहीं रखता कि हम कहां से आते हैं, दर्द की कोई भाषा नहीं होती है। आशा है हम सब हमेशा इंसानियत को चुनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *