एक मिनट में 109 पुशअप लगाने वाले भारतीय युवा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

भारतीय राज्य मणिपुर के 24 वर्षीय व्यक्ति थानौजम नारंजॉय सिंह ने एक मिनट में सबसे अधिक पुश-अप करने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दो बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके थानौजम नारंजॉय सिंह ने एक मिनट में 109 पुश-अप करके एक मिनट में 105 पुश-अप के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

एक मिनट में 109 पुशअप लगाने वाले भारतीय युवा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

थानौजम नारंजॉय की इस कारगुज़ारी का वीडियो साझा किया गया है। युवा नारंजॉय का पुश-अप्स करते हुए एक वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नारंजॉय सिंह ने बिना किसी परेशानी के महज एक मिनट में 109 पुश अप कर सबको चौंका दिया और अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मणिपुरी के इस युवक की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर लोग उन्हें खूब बधाइयाँ दे रहे हैं और इसे गर्व की बात बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *