‘पुष्पा’ ने तोड़ डाला ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा रिलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की कामयाबी बॉक्स ऑफिस पर साफ नज़र आ रही है। फिल्म का भी तक का कलेक्शन 300 करोड़ पर कर चुका है। केवल हिंदी वर्जन ने अभी तक 100 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है।

'पुष्पा' ने तोड़ डाला 'बाहुबली' का रिकॉर्ड

पुष्पा को रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं फिर भी ये अभी तक सिनेमाघरों में बनी हुई है। बॉलीवुड फिल्मों को जोरदार टक्कर देने वाली पुष्पा अब एसएस राजामौली की बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन की पुष्पा सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली 9वीं फिल्म बन गई है। फिल्म ने 5वें हफ्ते में 7.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

बाहुबली ने पांचवे हफ्ते में 6 करोड़ 9 लाख रुपये का बिजनेस किया था। इस लिस्ट में विकी कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक पहले पायदान पर है जिसने पांचवे हफ्ते में 18.90 करोड़ का बिजनेस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *