शादी के बाद कटरीना और विकी ने सेलिब्रेट की लोहड़ी

इस साल बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विकी कौशल ने लोहड़ी का त्योहार साथ सेलिब्रेट किया। कटरीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। फैन्स कटरीना द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों पर खूब प्यार जता रहे हैं।

शादी के बाद कटरीना और विकी ने सेलिब्रेट की लोहड़ी

कटरीना और विकी की शादी को कुछ ही दिन हुए हैं। कटरीना ट्रेडिशनल लुक में हैं। साथ में विकी कौशल उनके कंधे पर हाथ रखे खड़े हुए हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CX6Ti2KIrdC/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c8f473e3-0372-40dc-a21a-21b96ed1e5d2

इससे पहले उन्होंने क्रिसमस और न्यू ईयर भी साथ में सेलिब्रेट किया था। विकी कौशल शूटिंग से वक्त निकालकर मुंबई अपने घर पहुंचे थे और परिवार के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया था। विकी कौशल ने कटरीना के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें दोनों ने एक दूसरे को हग किया हुआ था।

कैंडिड शॉट इन तस्वीरों में कटरीना और विकी मुस्कुरा रहे हैं।कटरीना ने लाल रंग का सलवार सूट पहना हुआ है। उसके ऊपर उन्होंने ब्लैक रंग का जैकेट लिया है। विकी ब्लैक हूडी और ट्रैक पैंट पहने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *