ढाई लाख से ज़्यादा मामलों से भारत में बेकाबू हुआ कोरोना

भारत में कोरोना की रफ्तार बेकाबू अंदाज़ में बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए केस सामने आए हैं। कल की अपेक्षा आज 6.7% ज्यादा केस पाए गए हैं।

ढाई लाख से ज़्यादा मामलों से भारत में बेकाबू हुआ कोरोना


बीते 24 घंटे में 2,64,202 नए मामले आए जो कल की अपेक्षा 6.7 फीसदी ज्यादा हैं।


इस दौरान राहत की बात ये है कि 1,09,345 मरीज ठीक हुए हैं। जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कुल सक्रीय मामले 12,72,073 है। वहीं पॉजिटिविटी दर 14.78% रही।

देश में ओमिक्रॉन के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। अब तक ओमिक्रॉन के 5,753 मामलो की पुष्टि हुई हैं। देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *